फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सर्वदलीय मंच ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन को संबो​धित करते सर्वदलीय मंच के नेता।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर बुधवार को सर्वदलीय मंच के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को लोगों ने सौंपा।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे संयोजक ओमप्रकाश बागी ने कहा कि आजादी के 76 वर्ष बाद भी जाति व धर्म के नाम पर शोषण और अत्याचार हो रहा है। वर्तमान समय में न्यू यूजीसी कानून को रोका जा रहा है लेकिन हमारी मांग है उसे लागू किया जाए।
गरीब समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी मुर्दहवा ने कहा कि घोसी चीनी मिल का पुनरोद्धार कर हर वर्ष की तरह नियमित पेराई की जाए। वहीं किसानों के ट्यूबवेल की तरह बुनकरों के लूम का बिल माफ किया जाए।
विज्ञापन

वहीं आम जनता पार्टी के राजकुमार चौहान ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर के माध्यम से की जा रही लूट को खत्म की जाए। उन्होंने कहा कि बीबीपुर बेलौली बांध पर बालू खोदाई में लिप्त माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई किया जाए।
विजय लाल यादव ने कहा कि नेशनल हाईवे वाराणसी गोरखपुर मार्ग पर थानीदास, अमिला, बढुआ गोदाम बाजार पर ओवरब्रिज बनाया जाए। इसके साथ ही कुसुम्हा, पिढ़वल में अंडर पास बनाया जाए।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से शोभनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, रामाश्रय यादव,हरेंद्र यादव, नंदलाल यादव,छविनाथ शर्मा, शिवराज यादव, कैलाश, राघवेंद्र कुमार, रामनगीना यादव, उमेश यादव, उपेंद्र नाथ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें