फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1145 परीक्षकों ने 20 हजार 564 उत्तरपुस्तिकाओं का किया मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन

पहले दिन 2197 परीक्षकों के सापेक्ष 1145 परीक्षकों ने 20564 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।परीक्षकों सहित प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी काॅलेज को इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र और नेहरु इंटर काॅलेज और टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज को 82882, डीएवी इंटर कॉलेज को 82541, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना को 124475 और नेहरु इंटर कॉलेज को 133473 सहित 423371 उत्तरपुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। पहले दिन तालीमुद्दीन इंटर कॉलेेज में 382 परीक्षकों के सापेक्ष 171 परीक्षकों ने 2554 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
डीएवी इंटर कॉलेज में 385 के सापेक्ष 198 परीक्षकों ने 4291 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना में 777 के सापेक्ष 370 परीक्षकों ने 4563 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में 653 के सापेक्ष 406 परीक्षकों ने 9156 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें