फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Oct 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते चंद्रभान सिंह।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सदर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पारस नाथ पासी ने कहा कि शासन प्रशासन की तरफ से मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विज्ञापन

लेखपाल की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने तथा राजस्व उप निरीक्षक पद नाम किया जाए। कहा कि प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड पे दो हजार से बढ़ाकर 2800 किया जाए। एसीपी विसंगति को दूर किया जाए। मंत्री उदयभान यादव ने कहा कि राजस्व निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त करते हुए संशोधित राजस्व निरीक्षक नियमावली 2017 पारित किया जाए।
विशिष्ट परिस्थितियों में लेखपाल से निजी अनुरोध पर प्रदेश के किसी भी जनपद में स्थानांतरण करने संबंधी लेखपाल सेवा नियमावली मेें संशोधन किया जाए। लैपटाप तथा स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जाए। कहा कि संगठन की तरफ से शासन प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। पर इस मामले में कोई पहल नहीं हुई। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में व्यापक पैमाने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने मेें अरुणेंद्र यादव, राहुल, राजेश भारती, लक्ष्मण राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें