फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मतदाता सूची से हो सभी चुनाव: लीलावती कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। समाजवादी पार्टी की ओर से क्षेत्र के पतहपुर तकिया गांव में मंगलवार को जनचौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा रहीं।
विज्ञापन

जनचौपाल को संबोधित करते हुए लीलावती कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को आधार से जोड़ा जाना चाहिए और सभी चुनाव एक ही मतदाता सूची से कराया जाए, इससे फर्जी मतदान पर रोक लग सकती है।
उन्होंने सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची की जांच करने की अपील की। इस दौरान भीमल कुशवाहा, लालजी मौर्य, रंभा चौहान, रामजतन राजभर, आसमा, मोहन चौहान, रानी गौड़, नीलम मौर्य समेत अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें