अपने भाषण में अखिलेश ने कहा कि अग्नीवीर योजना से नौजवानों के भविष्य के साथ भाजपा खिलवाड़ करने में जुटी है। अग्नीवीर से फौज को कैसे मजबूती मिलेगी। आधी नौकरी से सीमा पर जवान कैसे रहेंगे। इस दौरान कहा कि जो लाल किले से झूठ बोलते है, वह लखनऊ से भी बाेलते है। यह लोग समाज में धर्म-जाति की दरार डालने का काम कर रहे है। आप जनता को इसे समझना होगा और इससे बचना होगा। इस दौरान कहा कि सपा सरकार में आते ही बंद पेंशन चालू होगी।
15 मिनट देर से पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव अपने प्रस्तावित कार्यक्रम एक बजे से 15 मिनट विलंब से पहुंचे। इस दौरान अखिलेश को सुनने को लेकर मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी।
बता दें कि, पांच सितंबर को मतदान होना है। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच होने से दोनों दलों के बड़े नेता जनपद में पहुंच रहे हैं।