फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अखिलेश तिवारी होंगे चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा की ओर से जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन पद के चुनाव के गोरखपुर के क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को चुनाव की तैयारी बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

अखिलेश तिवारी ने पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही जिला कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पालन करते हुए अपने पद से न्याय करूंगा। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता सम्मानित और प्रतिष्ठित पदों पर कभी भी पहुंच सकते है। कार्यकर्ता का समर्पण ही पार्टी की ताकत है।
जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय ने बताया कि शुक्रवार को 11 बजे कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, अरिजित सिंह, राकेश मिश्रा, संजय पांडेय, कृष्णा राजभर, सुनील यादव, रामप्रवेश राजभर, सोनू दूबे सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें