फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ऑटो ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे ऑटो ने पैदल जा रहे अकलू चौधरी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बिहार के पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती पचरहट निवासी अकलू चौधरी (50) धर्मसीपुर में रहकर मजदूरी का काम करते थे।
मृतक के परिजन दीनानाथ ने बताया कि शुक्रवार की रात वह सड़क किनारे से अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दीनानाथ ने आरोप लगाया कि घायल को अस्पताल ले जाने के दौरान स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने उन्हें धमकी भी दी। डॉक्टरों ने अकलू चौधरी को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें