फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आजसू एवेंजर्स मऊ ने कासिमाबाद पैंथर्स को 46 रन से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित खेल मैदान पर शुक्रवार को खेले गए रोमांचक टी-20 क्रिकेट मुकाबले में आजसू एवेंजर्स मऊ ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए कासिमाबाद पैंथर्स को 46 रन के अंतर से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 32 रन बनाने और तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी कार्तिक को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजसू एवेंजर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।
टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। आजसू की ओर से प्रांजल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

उनका साथ निभाते हुए सत्यम ने 46 रन, कार्तिक ने 32 रन और रणवीर ने 25 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए आजसू को 26 अतिरिक्त रन भी मिले। कासिमाबाद पैंथर्स की ओर से हर्ष ने दो विकेट और आशीष ने एक विकेट हासिल किया।
188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कासिमाबाद पैंथर्स की शुरुआत काफी खराब रही। आजसू एवेंजर्स की सटीक और घातक गेंदबाजी के आगे कासिमाबाद की पूरी टीम 16.3 ओवर में 141 रन पर सिमट गई।
कासिमाबाद की ओर से केवल चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। इनमें शिवम ने 32 रन, आयुष्मान ने 25 रन, रजत ने 18 रन और ओम ने 15 रन बनाए। टीम को 46 रन से हार का सामना करना पड़ा।
आजसू एवेंजर्स के कार्तिक ने शानदार स्पेल डालते हुए तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दिव्यांश ने दो विकेट चटकाए, जबकि आनंद, राज और अभिनंदन ने एक-एक विकेट लेकर कासिमाबाद की पारी समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच में अंपायर सचिन और कौशिक रहे, जबकि स्कोरिंग राजू ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें