फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बक्सर के अजय सिंह के घोड़े वीर ने लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
इंदारा गांव में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते घुड़सवार। संवाद
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कोपागंज विकासखंड के इंदारा गांव में शनिवार को महाराणा प्रताप चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों घोड़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बक्सर (बिहार) के अजय सिंह के घोड़े ‘वीर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक सिंह और समाजसेवी अजय जायसवाल ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा घुड़सवारों को झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया और बक्सर (बिहार) सहित विभिन्न जनपदों के सैकड़ों घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ शामिल हुए।
प्रतियोगिता में दो दांत और पट्ठा घोड़ों की दौड़ कराई गई। कुल पांच चक्रों में प्रतियोगिता संपन्न हुई। पट्ठा घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बक्सर (बिहार) के अजय सिंह के घोड़े ‘वीर’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीकांत पांडेय (लिलारी भरौली, मऊ) के घोड़े ‘बजरंगी’ ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दो दांत घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बक्सर (बिहार) के अजय सिंह के घोड़े ‘बबलू’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गोरखपुर के घोड़े ‘तूफान’ को दूसरा स्थान मिला। विजेताओं को मुख्य अतिथियों की ओर से ट्रॉफी और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरगाथा अमर है। उनकी शौर्यगाथाएं आज भी किस्से-कहानियों में सुनाई जाती हैं। महाराणा प्रताप ऐसे योद्धा थे, जिन्हें दुश्मन भी सलाम करते थे।
उनकी वीरता से भारत भूमि गौरवान्वित हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अपनापन बढ़ता है और अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को करीब से जानने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर रामानुज सिंह चून्नू, समाजसेवी अजय जायसवाल, सुभासपा नेता फागू सिंह, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह, अन्नू सिंह, चंदन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें