फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वातावरण की निगरानी के लिए लगेगा एयर क्वालिटी माॅनीटरिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल की अध्यक्षता में नगर पालिका के जलकल, निर्माण, सफाई विभागों की समीक्षा बैठक बुधवार को नगरपालिका के सभागार में हुई। बैठक में नगर को डिजिटलाइज करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि नगरवासियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर वातावरण की निगरानी के लिए पालिका जल्द ही प्रस्ताव लाकर नगर क्षेत्र में एयर क्वालिटी माॅनीटरिंग सिस्टम स्थापित करेगी ताकि नगर के वातावरण की मानीटरिंग की जा सके।
नगर को वाॅटर लागिंग फ्री बनाने के लिए कई बिंदुओं पर विचार किया गया। जिसमें लो लैंड जहां पर वाॅटर लागिंग अधिक होती है को ट्रेस कर निस्तारण के लिए जरुरी कदम उठाए जाने पर सहमति बनी। योजना के क्रियान्वयन के लिए बैठक में प्रस्ताव भी लाया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगरवासियों से लिए गए अवैध जल कनेक्शनों को उनसे नाम मात्र मूल्य वसूल कर वैध किया जाएगा। नए और छूटे हुए घरों पर टैक्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में कहा कि पालिका एक ऐसे सिस्टम को लागू करने तैयारी में हैं जिसके माध्यम से नगरवासियों के घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों का रिकार्ड पालिका के कंट्रोल रूम में रिसीव हो जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही पालिका नगर के सभी घरों में आरएफआईडी टैग स्थापित करेगी जिसका नाम मात्र का भुगतान गृह स्वामियों से वसूला जाएगा।
इस प्रणाली के लागू होने से प्रतिदिन का कूड़ा निस्तारण और घरों से कूड़ा एकत्रित करने का पूर्ण डाटा पालिका को प्राप्त होता रहेगा। बैठक में लेखाकार टीएन मिश्रा, कर अधीक्षक संतोष कुमार, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, रमेशचंद, जलकल जेई पंकज वर्मा, राजस्व निरीक्षक-अमृता राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें