फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों में समझौता, तीन ने मांगा वक्त

विज्ञापन
नगर के बकवल स्थित महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र में दंपतियों की समस्याएं सुलझाई गईं। - फोटो : mau
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में हुई। इसमें कुल 11 पारिवारिक मामले आए, जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से दो मामलों का निस्तारण हुआ।  जबकि तीन परिवारों ने सुलह समझौते के लिए समय मांगा। शेष पत्रावलियों में बैठक की अगली तिथि तीन फरवरी नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से पुष्पा और रामबचन के मामले में पक्षकारों की सहमति से समझौता करा दिया गया। वही फरजाना और अब्दुल रहीम के मामले में पीड़िता के लगातार अनुपस्थित रहने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान  रूकमणि देवी और रविशंकर, मीना और संजीत, निशा और रामचरन के मामले में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया।

वही रोहित पांडेय और विवेक पांडेय, सरिता और सोनू, फैज अहमद और शकीला खातून के मामले में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुआ। तथा मुहम्मद इरशाद और गुलशन आरा, आमिना और साजिद, सुजीत चौहान और सीमा चौहान के मामलें में कोई उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि तीन फरवरी 2019  नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दियाण गया।
विज्ञापन


इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरशद, डॉ.एम ए खान, रत्नेश पांडेय, दीवान चंदा सिंह, आरक्षी प्रियंका सिंह ने अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें