जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता आ
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पेनल्टी शूट आउट में जीतकर आगरा मंडल चैंपियन बन गया।
फाइनल मुकाबला आगरा एवं वाराणसी मंडल के बीच हुआ। फाइल मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इसमें पेनलटी शूट आउट में आगरा ने वाराणसी मंडल को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला फुटबाल संघ मऊ के अध्यक्ष जमाल अर्पण ने विजेता आगरा और उपविजेता वाराणसी मंडल की टीम को शिल्ड प्रदान की। इस दौरान जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह ने कहा कि खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है। अनुशासन में रहकर खिलाड़ी और टीम दोनों आगे बढ़ते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमेंद्र सिंह, मो आरिफ नजमी, हाजी मुनौवर अली, ओमेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, संजय सिंह, मनोज यादव, मोईन अली मौजूद रहे।