फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरवार एवं गोंड़ जाति को मिले हक

Tue, 21 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने खरवार एवं गोंड़ जाति के आरक्षण के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।
विज्ञापन



इस दौरान खरवार जाति को जहां अनुसूचित जाति में करने, वहीं गोंड़ जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग की गई। धरने को उपरांत कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा।


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुन्ना खरवार ने कहा कि समाज में खरवार एवं गोंड़ जाति की सामाजिक एवं आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति बहुत ही दयनीय है।
विज्ञापन



इसके चलते खरवार जाति को अनुसूचित  जाति एवं गोंड़ जाति को अनुसूचित  जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना अति आवश्यक हो गया है।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके आरक्षण को सुनिश्चित किया जाए। भारत सरकार द्वारा जनजाति विकास के लिए जो धन आवंटित होता है उसका पूरा पैसा अन्य मद में न खर्च कर जनजाति विकास में खर्च किया जाए।


दोनों जातियों के परिवारों को चिह्नित कर उन्हें आवासीय सुविधा प्रदान की जाए। धरने के उपरांत चार सूत्रीय मांग पत्र को राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा गया। अविनाश प्रताप खरवार, विशाल खरवार, अजय कुमार खरवार, हरिलाल आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें