फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद एंटीजेन टेस्ट में एक भी नहीं मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब सिमटता दिख रहा है। दूसरी लहर के दो माह बाद 1200 से ज्यादा संदिग्धों की एंटीजेन टेस्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। जबकि आरटीपीसीआर में सात और ट्रूनाट जांच रिपोर्ट में चार संक्रमित मरीज मिले है। वहीं 25 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर लौटे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में मंगलवार को अलग अलग टीमों द्वारा 1294 लोगों की जांच एंटीजेन टेस्ट से की गई।सकारात्मक बात है कि इसमें किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली। जबकि आजमगढ़ से आई 731 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 7 और ट्रूनाट जांच में 4 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र से 5, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 2 और घोसी ब्लाक से 1, फतेहपुर मंडाव से 1 और दो अन्य जगह से मिले है।जिले में कुुल मरीजों की संख्या 8 हजार 106 पहुंच गई है।इसमें 7 हजार 779 मरीज रिकवर हो चुके है, 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 257 मरीजों में से 174 मरीजों का इलाज होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें