फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत के बाद जागा प्रशासन

Fri, 10 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के सिगाड़ी गांव में बर्बाद फसल के सदमे से किसान की मौत की घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को जनपद के आला अधिकारी गांव में पहुंचे और किसान की मौत के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ पासवान ने भी मरने वाले किसान के घर जाकर संवेदना जताई साथ ही शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि दिलाये जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन



तहसील क्षेत्र के सिगाड़ी गांव निवासी किसान झब्बर गुरुवार को गांव में गेहूं की फसल की कटाई के लिए खेत में गए तो बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखकर सदमा लग गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद वहां मौजूद लोग उसे घर लाए लेकिन घर पर ही झब्बर की मौत हो गई।


किसान की मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को तहसीलदार, एसडीएम, अपर जिलाधिकारी के आलावा जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय भी गांव में पहुंचकर किसान की मौत के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन



मृतक के पुत्र  बालचंद ने जिलाधिकारी को  बताया कि घर में दो शादियां प्रस्तावित हैं जिसको लेकर उसके पिता पहले से ही परेशान थे। गुरूवार को जब वह कटाई के लिये खेत में पहुचे तो गेहूं की बाली को मलकर देखा तो पूरी बाली में नाम मात्र का गेहूं बीज देखकर उन्हें सीने में दर्द होने लगा।


जब तक उन्हें घर वापस लाया जाता उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद तहसील प्रशासन ने मृतक किसान के घर जाकर खतौनी, कुटुंम्ब रजिस्टर व परिवार के सदस्यों का विवरण नोट किया।


इस बारे में पूछे जाने पर तहसीलदार अमसाल अहमद ने किसान को मौत को स्वाभाविक मृत्यु बताया। क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ पासवान ने भी गांव में जाकर मृतक किसान के परिवार को ढांढस बंधाया और शासन से मदद दिलाये जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें