फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पीएसी के जवान सहित दो की मौत

Fri, 10 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह कार और एक टैंपो की जबरदस्त टक्कर में पीएसी के एक जवान सहित महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे में टैंपो के परखच्चे उड़ गए, कार से भिड़ने के बाद टैंपो हवा में उछलकर लगभग दस फीट दूर जाकर गिरा। इसमेें तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायलों को आनन फानन अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। हादसे के मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बाकी लोगों को राहगीरों ने संभाला।


शुक्रवार की सुबह हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के काली माता मंदिर के सामने एक कार और सवारियों से भरी टैंपो आमने सामने टकरा गईं।


टैंपो में सवार पांच लोगों में एक पीएसी का जवान  छोटेलाल राम (50 ) निवासी बालीपुर मठिया जनपद बलिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वह नौवीं बटालियन का जवान था जो मुरादाबाद में तैनात था।
विज्ञापन



हादसे में उसकी 44 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा गायत्री देवी (45) निवासी कैलीपाली थाना रसड़ा जनपद बलिया की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।


 हादसे में टैंपो चालक ओमकार सिंह (40) निवासी उमाभवनाथपुर एवं समरथिया निवासी कैलीपाली भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



कार और टैंपो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए, वह दस फीट दूर जाकर गिरा। घटना के बाद कार का चालक एवं उसमें बैठे लोग मौके से भाग गए। सूचना पाकर घटना स्थल पर एसडीएम जगदंबा सिंह एवं पुलिस पहुंची। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जरूरी कार्रवाई को आगे बढ़ाया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें