फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दस साल बाद कोपागंज सीएचसी में शुरू होगी एक्सरे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। घोसी तहसील के कोपागंज ब्लॉक की सीएचसी में जल्द एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन की ओर से मशीन सीएचसी भेजी जा चुकी है। यह सुविधा शुरू होने से कोपागंज ब्लाॅक के 77 गांवों के लोगों को जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।वर्तमान में अस्पताल में यह जांच न होने पर निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर पर जांच कराना पड़ता था। उधर सालों से तैनात एक्सरे टेक्नीशियन जो कि अभी तक यह सुविधा शुरू न होने पर दूसरे काम कर रहे थे, उन्हें भी अपने मूल काम में लौटने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कोपागंज सीएचसी में वर्तमान में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर श्वेता भारती और सहायक शंकुतला की तैनाती बीते कई माह से है, जबकि इससे पहले भी पांच साल से यहां एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती रही है। एक्स-रे मशीन न होने से टेक्नीशियन दूसरे काम कर रहे हैं। इसके अलावा सीएचसी के डॉक्टर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करते हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी होती है। कई मरीज तो दूर होने के चलते जिला अस्पताल न जाकर प्राइवेट सेंटर में एक्सरे कराते हैं। उधर गत दिनों ही शासन ने कोपागंज सीएचसी पर एक्सरे मशीन भेजी जा चुकी है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सीएचसी में एक्स-रे मशीन शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई है। स्टैंड और बेड के अभाव में यह मशीन इंस्ट्राॅल नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही इंस्ट्राॅल होने के बाद एक्सरे की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें