नगर के बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर होली के पूर्व द्वादशी पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामना दिया। सबसे पहले श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र का सामूहिक जाप करते हुए श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति के प्रमुख राम लोहिया और जे एन सिंह द्वारा होली गीत की शुरुआत करते ही पूरा वातावरण होली मय हो गया। सभी झूमते हुए कहवा रंगवला पगड़िया हो तथा होली खेलें रघुवीरा अवध में, केकरे हाथे कनक पिचकारी केकरे हाथे अबीरा पारंपरिक गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान सर्वेश राय, अनुपम पांडेय, डा रामगोपाल तथा अजय मिश्र ,आनंद गुप्ता, पंकज राजभर ,रिंकू मिश्र ,बब्बन सिंह समेत सभी लोग जमकर झूमें। कार्यक्रम में अंत में आरती के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान विनोद गुप्त ,रमेश शर्मा ,संजय सर्राफ ,अनिल शर्मा, वीरेंद्र गुप्त ,राजेश ,पारस नाथ ,अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।