मऊ। जिला अस्पताल में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए भवन निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। जब तक इसके लिए शासन से अलग संसाधन मुहैया कराया जाएगा तब तक अस्पताल के दो डॉक्टर और सात मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए पीजीआई आजमगढ़ भेजा गया है। जिससे यह भवन हैंडओवर होते ही यहां आईसीयू शुरू कराया जा सके।
जिला अस्पताल में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य अगस्त तक पूरा होने की संभावना है, इसको लेकर अब शासन ने इसको लेकर मानव संसाधन को इसको लेकर प्रशिक्षण देने की कवायद शुरू कर दी गई है।
इसी क्रम में जिला अस्पताल के दो चिकित्सक डॉ. शैलेष कुशवाह और डॉ. रमेश कुमार और एक एलटी और सात स्टाफ को आईसीयू ट्रेनिंग के लिए आजमगढ़ पीजीआई भेजा गया है।
सीएमएस डॉ. धन्नजय कुमार ने बताया कि तीन माह के प्रशिक्षण में डाक्टरों की टीम को आईसीयू के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनका प्रशिक्षण खत्म होने के बाद सीसीयू यूनिट को शुरू करने की योजना है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं, जिससे भवन के हैंडओवर होने से जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों का उपचार हो सकेगा।