फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइन करने के बाद डाक्टर लापता

Fri, 24 Jul 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने  शुक्रवार की दोपहर सीएचसी कोपागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थे।
विज्ञापन



 फील्ड ड्यूटी वाले पांच डाक्टर और अन्य स्टाफ ने भी मूवमेंट इंट्री में कोताही बरती थी। वार्डों में गंदगी का आलम देखा गया। इसपर डीएम ने अव्यवस्था के लिए सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को जिम्मेदार मानते हुए जवाब तलब किया है।


 दोपहर बाद डीएम पहुंचे। उस समय डा. अनिल कुमार उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर कहीं चले गए थे। स्वास्थ्य सेविका भी नहीं थी। संविदा पर तैनात पांच डाक्टरों एवं अन्य स्टाफ जिनकी ड्यूटी फील्ड में होती है, उनके द्वारा मूवमेंट रजिस्टर  सही से नहीं भरा गया था। अस्पताल में एक्सरे मशीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान जिलाधिकारी ने हास्पिटल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।  साफ-सफाई ठीक रखने एवं डाक्टरों को समय से बैठने के निर्देश दिए। डीएम ने अनुपस्थित रहने वाले सभी डाक्टरों और कर्मचारियों के साथ ही चिकित्साधीक्षक डा. पीके राय का भी स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।  एक्सरे मशीन के लिए जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें