फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की बंदी से करोड़ाें का कारोबार प्रभावित

Fri, 17 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख से अधिक आभूषण की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को जिले के सराफा व्यवसायिओं ने अपनी दूकानें बंद रखी। नगर क्षेत्र में संपूर्ण बंदी रही। वहीं, जिले के मुख्य बाजारों में भी बंदी का असर दिखा।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र में सराफा सेवा समिति और मऊ सराफा मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर वित्तमंत्री का पुतला फूंका। साथ ही नियम को काला कानून करार दिया और इसे वापस लेने की मांग की। बंदी से करोड़ों का कारोबार प्रभावित।


बंदी के दौरान उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर मऊ सराफा मंडल के अध्यक्ष महेशचंद आर्य बच्चा बाबू और महामंत्री पंकज सराफ ने सदर बाजार स्थित सराफा मंडी की दूकानों को बंद कराया।
विज्ञापन



इसके बाद व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकालकर नगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महेशचंद ने कहा कि इस काले कानून के लागू होने से सराफा कारोबारियों एवं ग्राहक दोनों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी।


 विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप  से राजेंद्र प्रताप, जमुना प्रसाद, राजेंद्र, अनिल आदि व्यापारी मौजूद रहे। वहीं, सहादतपुरा क्षेत्र में सराफा सेवा समिति के अध्यक्ष मनीया सराफ के नेतृत्व में सराफा  कारोबारियों ने विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। जुलूस रोडवेज से निकलकर आजमगढ़ तिराहा पहु़ंचा।


जहां पर कारोबारियों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंककर कानून को वापस लेने की मांग की। पुतला फूंकने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह काला कानून इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देगा व इससे ग्राहकों की स्वतंत्रता खत्म हो जाएगी। जिसके कारण सराफा कारोबार बुरी तरह से प्रभावित होगा।


पुतला फूंकने के दौरान मुख्य रूप से कन्हैया वर्मा, निखिल वर्मा, कण वर्मा, महेंद्र वर्मा, पंकज जौहरी, मनोज वर्मा, आदर्श अग्रवाल, हरिओम, त्रिभुवन, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को रही बंदी के बाबत मऊ सराफा मंडल के अध्यक्ष महेशचंद आर्य ने कहा कि बंदी के दौरान जिले भर में करोड़ों का स्वर्ण आभूषण का कारोबार प्रभावित हुआ।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को कस्बा स्थित सराफा की सभी दूकानें बंद रही। सराफा कारोबारियों ने कानून के विरोध में कस्बे में जुलूस निकाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कानून का वापस लेने की मांग की। जुलूस में मुख्य रुप से सोमनाथ वर्मा, रवीन्द्र वर्मा, गुलाब वर्मा, विनोद वर्मा, प्रेमचंद, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें