फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए फरवरी में सड़क पर उतरेगें अधिवक्ता

विज्ञापन
दीवानी कचहरी में इ लाइब्रेरी का लोर्कापण करते जिला जज जितेन्द्र सिन्हा और बार कांउसिल के चेयरमै? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन कर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा और बार काउंसिल के चेयरमैन ने ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। साथ ही बार काउंसिल के चेयरमैन ने 60 हजार रुपये की किताबें देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि ई-लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं के साथ ही न्यायिक अधिकारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। कहा कि हमें एक दूसरे को सम्मान देते रहना चाहिए। इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा कि हमारी जाति काली कोट है। हम अपने हक के लिए फरवरी से सड़कों पर उतरेंगे। वर्तमान सरकार में हमारी कोई सुनवाई नही हो रही है। अधिवक्ताओं की लगातार हत्याएं हो रही हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन फेल हो गया है।
आजादी के बाद आज तक अधिवक्ताओं के लिए किसी सरकार ने कुछ नहीं किया। कहा कि सरकार अगर काली कोट का सम्मान करती है तो हमारा हक दे दे। सबका साथ सबका विकास का नारा झूठा साबित हो रहा है। इस मौके पर बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, विजयशंकर यादव, लालजी पांडेय, केके यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभुनाथ सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री दारोगा सिंह ने किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों के कोर्ट मैनेजर नीलोटापल के अलावा राजेंद्र राय, विरेंद्र बहादुर पाल, हरिद्वार राय, अजय कुमार सिंह, अरविंद तिवारी, अमरनाथ सिंह, नरेंद्रनाथ राय, प्रमोद सिंह, जितेेंद्र कुमार पांडेय, राकेश मिश्रा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें