फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की अहेतुक राशि दो लाख रुपये हुई

Tue, 05 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें बार के महामंत्री प्रभुनाथ सिंह ने अपने कार्यकाल के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। इस दौरान बार के अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की अहेतुक राशि  को पौने दो लाख से बढ़ाकर दो लाख किए जाने की घोषणा की। 
विज्ञापन



सेंट्रल बार की आमसभा की बैठक में अपने कार्यकाल 16 फरवरी 2015 से 31 दिसंबर तक बार के विभिन्न मदों से हुए आय व्यय का ब्योरा पेश किया। महामंत्री ने बताया कि बार को विभिन्न मदों से तीस लाख 26 हजार 130 रुपये की आय हुई। इसमें से अहेतुक कोष में दस लाख 59 हजार 646 रुपया जमा हुए।


अहेतुक राशि में से चार लाख 98 हजार 78 रुपया व्यय हुआ। अहेतुक फंड में वर्तमान में 56 लाख एक हजार 567 रुपया अवशेष है। वहीं, सामान्य कोष से आठ लाख 36 हजार 274 रुपया जमा हुआ इसमें से चार लाख 60 हजार 684 रुपया व्यय होना बताया।
विज्ञापन



महामंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर अधिवक्ताओं ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। इसके बाद बार के अध्यक्ष ने अहेतुक फंड को दो लाख रुपये किए जाने तथा अहेतुक बाईलाज को माडल बाईलाज के साथ ही रजिस्टर्ड कराने की घोषणा की। कहा कि समय से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न होगा।


 बार के महामंत्री प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि इसी सप्ताह वह मतदाता सूची को एल्डर्स कमेटी को सौंप कर समय से चुनाव कराए जाने के लिए कहा जाएगा। बैठक में पूर्वमहामंत्री सूर्यनाथ यादव, फतेहबहादुर सिंह, मानसिंह यादव, फतेहबहादुर सिंह, शमसुल हसन, पूर्वमहामंत्री दारोगा सिंह, राजेंद्र राय, रामकृत यादव, चंद्रशेखर राय, मकरध्वज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें