फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार की कोर्ट का किया बहिष्कार

Fri, 21 Jul 2017 11:58 PM IST
mau news
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : hindustantimes
विज्ञापन
मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी  की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में संपन्न हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार की कोर्ट में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा किया।  इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तहसील सदर में नायब तहसीलदार की तीन कोर्ट कोपागंज, रतनपुरा और सदर है। तीनों कोर्ट में एक ही पीठासीन अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

 अधिवक्ताओं ने कहा कि कम अधिकारी के चलते वादकारियों को सस्ता और त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिससे वादकारियों में काफी क्षोभ है। बैठक में अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद  बार के अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह ने व्यवस्था दिया कि जब तक इस मसले पर अधिवक्ताओं की आम सभा की बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है। तब तक अधिवक्ता इन तीनों न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं करेगें। संचालन मंत्री बालमुकुंद सिंह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामनक्षत्र मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, तेजबहादुर सिंह, जयशंकर गिरी, दिलीप गिरी आदि कार्यकारिणी के लोग शामिल रहे। इस संबंध में नायब तहसीलदार सदर शशिभूषण पाठक ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। बोले वकीलों की मनमानी न चलने देने के कारण वो इस तरह का आरोप लगा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें