मधुबन। मधुबन उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर मधुबन तहसील बार के अधिवक्ता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार 15वें दिन भी जारी रहा। एसडीएम और तहसील के प्राइवेट कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ सभागार में बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक और दो मई तक कार्य बहिष्कार पर रहते हुए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। हमारी मांग है कि एसडीएम मधुबन का यहां से स्थानांतरण किया जाए। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, तारिक जमील, बजरंगबली पांडेय, मनोज आदि अधिवक्ता मौजूद थे।