फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोर, किशोरियों को किया जागरूक

विज्ञापन
वनदेवी इंटर कालेज कहिनौर में किशोर स्वास्थ्य मंच के तत्वावधान में आयोजिज जागरूकता और प्रतियोगित
विज्ञापन
पिपरीडीह/रानीपुर। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कहिनौर स्थित वनदेवी इंटर कॉलेज और रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज रानीपुर मेंं किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इसमें किशोर, किशोरियों को स्वास्थ्य जागरूकता और पोषण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जन जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली, कला, खेलकूद, दौड़, रस्सी कूद, वाद विवाद, भाषण, क्विज कांटेस्ट में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। किशोर स्वास्थ्य मंच के दौरान एनीमिया की जांच, आयरन की गोली का वितरण हुआ। पंफलेट और सैनिटरी पैड वितरण किया गया। बाल विकास एवं परियोजना विभाग के सहयोग से पोषण से संबंधित स्टाल लगाकर जागरूक किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. बीके यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें