फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन चरणों की काउंसिलिंग में 77 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादपुरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एडमिशन का तीन चरण पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक शत प्रतिशत सीटें नहीं भर पाई हैं। अब तक 77 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। छात्रों की पहली पसंद इलेक्ट्रीशियन, फीटर, कोपा ट्रेड बनी है। अधिकारियों का दावा है कि सभी सीटों पर एडमिशन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाने के लिए शासन की ओर से नगर के सहादतपुरा स्थित राजकीय आईटीआई की स्थापना की गई है। यहां इलेक्ट्रीशियन, फीटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, कोपा, औद्योगिक रोबोटिक्स, तकनीशियन सहित 14 ट्रेडों में 557 सीटें हैं। इस दौरान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा। तीसरे चरण की काउंसिलिंग 25 सितंबर को पूरी हो चुकी है। अब तक 434 सीटों पर एडमिशन किया गया है।
विभाग की तरफ से वेबसाइट पर खाली सीटों का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो जिन छात्रों ने पहले तीन चरणों में प्रवेश लिया है और वे अपना नाम कटाना या ट्रेड बदलना चाहते हैं, वे 27 से 29 सितंबर 2026 तक पोर्टल पर लॉगिन करके प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रिक्त सीटों पर चौथे चरण में काउंसिलिंग शुरू होगी। चौथे चरण के तहत खाली सीटों पर नया आवंटन और प्रवेश एक अक्तूबर से प्रस्तावित है। इस बाबत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अरुण यादव का कहना है कि तीन चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार अगली प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें