फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में ग्रीन लैंड में दो मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ढहाने का काम चलता रहा देर शाम तक

Sun, 22 Nov 2020 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ नगर के तमसा नदी किनारे ग्रीनलैंड में बिना नक्शा पास कराए बने दो पक्के मकानों सहित छह अस्थायी अतिक्रमणों को जिला और पुलिस व नगर पालिका की टीम ने रविवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर थे। एहतियात महिला आरक्षियों की भी तैनाती की गई थी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बंधा मार्ग पर कुछ लोगों ने ग्रीन लैंड एरिया में बिना नक्शा पास कराए मानक के विपरित मकानों का निर्माण करा लिया था। अमर उजाला ने नदी में किये गए अवैध निर्माणों को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इस पर प्रशासन ने 67 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया था।

मामले में मुकदमा भी चला। सुनवाई के दौरान सभी निर्माण अवैध मिले थे। इसमें दस मकानों को पहले ही गिरवाया जा चुका है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने दो मकानों को ढहाने का आदेश जारी किया था। जिस पर रविवार को आयशा खातून और सलाऊद्दीन के दो मंजिला मकानों को ढहाने का काम दोपहर बाद शुरू हुआ, जो शाम तक जारी था।
विज्ञापन


वहीं छह लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटा लिए। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी नरेंद्र कुमार, नगर पालिका के ईओ संजय कुमार मिश्रा, कोतवाली और दक्षिणटोला थाने की पुलिस मौजूद रही। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि अतिक्रमण व चिह्नित मकानों को ढहाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दो मंजिला मकान और छह अन्य अतिक्रमण हटा दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें