फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के साथ परिवार और समाज को बर्बाद करता है नशा : डॉ. सीपी आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लोगों को नशा मुक्ति के साथ सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 40 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. सीपी आर्या ने बताया कि नशा सेहत के साथ पूरे परिवार को बर्बाद करता है। युवा पीढ़ी को इसे खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि रोजाना व्यायाम करें, कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें और संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके।
विज्ञापन

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर पांडेय ने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की लत बेहद चिंताजनक है। आज के समय में खासकर ‘एमडी’ जैसे खतरनाक नशे की गिरफ्त में युवा तेजी से आ रहे हैं, जो उनके भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक मानसिक और सामाजिक समस्या है, जिसे वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तरीकों से ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि समाज, परिवार और प्रशासन मिलकर प्रयास करें, तो समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अस्पताल मैनेजर रामप्रवेश यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें