फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के बाद किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में मंगलवार की देर शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में शिलान्यास को लेकर किसी भी धर्म व जाति के किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की अशांति, आपत्तिजनक टिप्पणी या किसी को ठेस पहुंचने वाली पोस्ट को लेकर कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नंदलाल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को लेकर किसी को चाहे जितनी भी खुशी हो वह खुशी अपने घर में मनाए। सामूहिक, सार्वजनिक, सोशल मीडिया अथवा किसी भी तरह से किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म व पर्व किसी का भी हो सुख, शांति, आपसी सौहार्द और भाई चारगी से मनाने से या उसे खुशियां बढ़ती है साथ ही अन्य समुदाय के लोगों को भी खुशी मिलती है।
उन्होंने कहा कि अनावश्यक टीका टिप्पणी छींटाकशी अथवा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की पोस्ट डालने से परहेज करें। चिन्हित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल नीरज पाठक ने कहा कि शिलान्यास के अवसर पर आज बुधवार को पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि समाज में शांति और सौहार्द के वातावरण से हर वर्ग और हर तबके के लोगों को खुशी मिलती है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, दीपक डायमंड, शैलेन्द्र सिंह त्रिभुवन प्रसाद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, सर्राफा संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह संजीव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें