फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पूजन कर रही महिलाओं के सामने नदी में फेंका मृत जानवरों का अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी स्थित रामघाट पर मंगलवार को कुछ मनबढ़ों ने मृत जानवरों का अवशेष नदी में डाल दिया। अवशेष नदी में डालते देख मौजूद महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इस बीच महिलाओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिस पर मनबढ़ उनसे भी विवाद कर बैठे लेकिन इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस को पहुंचता देखकर मनबढ़ फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह रामघाट पर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के महरूपुर तथा रसूलपुर मुहल्ले की साहनी परिवार की महिलाएं नदी गंगा पूजन कर रही थी। इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा कुर्बानी का अवषेश नदी में डाल दिए। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो लोग झगड़े पर उतारू हो गए। महिलाओं ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दिया। कुछ ही देर में परिजन भी आ गए एक दूसरे में झड़प होने लगी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दिया । मौके पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक के पहुंचते ही अवशेष को फेकने वाले दूसरे संप्रदाय के लोग भाग गये। पुलिस ने घाट को साफ कराया। वहीं शिव मंदिर सेवा समिति रामघाट के पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। हिरासत में भी ले लिया गया है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें