जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन करने वाले और बॉटम-3 में रहने वाले विकास खंडों के सीडीपीओ के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में डीएम ने अति कुपोषित बच्चों के चिह्नीकरण के लिए प्रत्येक विकास खंड में विशेष कैंप आयोजित करने तथा चिन्हित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया।
वहीं, जिलाधिकारी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलिंडर और चूल्हा वितरण के लिए अवशेष केंद्रों पर तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन ब्लॉकों का प्रदर्शन खराब है, वे इस माह अपनी स्थिति में सुधार कर लें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।