फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार गिरोह के करीबियो पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन के आदेश पर अपराधियों के विरुद्घ चलाए जा रहें अभियान के क्रम में बुधवार को डीएम मऊ ने मुख्तार गैंग के करीबी एक व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया। इसी क्रम में कोयला कारोबारी और गिरोह के अति करीबी उमेश सिंह सहित दो लोगों के शराब की दुकान को निलंबित किया। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुुलिस ने शहर के कासिमपुरा मुहल्ला निवासी जुल्फेकार अहमद का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया। एसपी ने बताया कि जुल्फेकार मुख्तार अंसारी गिरोह का करीबी है। लाइसेंस प्राप्त करने के उपरांत वह सार्वजनिक स्थान पर उसे लेकर घुमता रहता है, ताकि लोगों भयभीत हो। इसकी गतिविधियां थाना क्षेत्र के साथ आस-पास के क्षेत्रों कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम अमित सिंह बंसल ने जुल्फेकार के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया।
इसी क्रम में मुख्तार गिरोह के करीबी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव निवासी उमेश सिंह की पत्नी शीला सिंह के नाम से जारी देशी शराब की दुकान को भी पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी ने निलंबित कर दिया। यह दुकान हरिकेश पुरा बंधा रोड पर संचालित थी। निलंबित होने पर विभग ने दुकान को सीज कर दिया।
विज्ञापन

दुकान निलंबित कर हो रही संलिप्ता की जांच
मऊ। कोतवाली पुलिस की जांच आख्या देने पर जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद ने लखनऊ के 1/1202 विभूतिखंड निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी के रेखा सिंह के नाम से घोसी बाजार में जारी देशी शराब की दुकान को भी निलंबित कर दिया। बात करने पर सीओ सिटी नरेश कुमार ने बताया कि सरायलखंसी थाने के खरगजेपुर गांव निवासी उमेश सिंह मुख्तार गिरोह के सदस्य है, और बयान हल्फी में उनकी पत्नी ने बताया कि उनके और उनके परिवार के किसी सदस्य के विरुद्घ कोई अपराधिक मामला नहीं है। जबकि उनके पति उमेश के विरुद्घ कई मामले दर्ज है।
इस क्रम में जांच के दौरान लखनऊ के पते पर रहने वाले और मूलरुप से भीटी निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने देशी शराब की दुकान लेने के दौरान जो बयान हलफी दिया है, वह जांच के दौरान गलत पाई गई। उन्होंने बयान हल्फी में बताया था कि उनके तथा उनके परिवार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। लेकिन जांच में उनके पति नरेंद्र सिंह के विरुद्घ आपराधिक मामले दर्ज मिले। सीओ ने स्पष्ट किया कि नरेंद्र के मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंध है या नहीं इसकी जांच की जा रही। दूसरी तरफ बात करने पर जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद ने बताया कि सीओ नगर नरेंश कुमार की रिपोर्ट आने पर दोनों दुकानें निलंबित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें