फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई

Wed, 06 Sep 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
विज्ञापन
गाजीपुर तिराहे पर अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
जिला और पुलिस प्रशासन के सहयोग से बुधवार को नगर क्षेत्र में जिला अस्पताल से लेकर आजमगढ़ मोड़ के बीच अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई हुई। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा से लेकर गाजीपुर तिराहा तक अतिक्रमण करने वालों पर नगर पालिका का बुल्डोजर चढ़ा और कार्रवाई की। इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। अपने रोजी रोटी के साधन को उजड़ता देख किसी दूकानदार की आंखें नम हुई जा रही थी, तो कोई अपने सामानों को सहेजने में लगा हुआ था। 
विज्ञापन

      
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा से लेकर गाजीपुर तिराहा के पटरी पर अवैध अतिक्रमण के चलते आए दिन सड़क जाम होता था। जिसके कारण आम जनता और पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट हंस और सीओ सिटी राजकुमार यादव ने शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्लान बनाया। जिसके तहत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से वार्ता के बाद बुधवार को नगर क्षेत्र के सहादतपुरा से अतिक्रमण हटाने का दौर शुरु हुआ।

अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों की लंबी फौज ने पहले तो सबसे जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने का सूचना दिया। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते लोग अपनी दुकान और गुमटी सड़क से हटाने लगे। वहीं कई बड़ी दुकानों के बाहर किए गए पक्के अतिक्रमण को भी नगर पालिका के जेसीबी मशीन ने धराशाई कर दिया। गाजीपुर तिराहा पर जिला अस्पताल के बगल में कई दुकानों के सामने सड़क पर पक्के निर्माण को भी जेसीबी मशीन ने तोड़ा। इसके साथ साथ सड़क पर अवैध रुप से लगाए गए बोर्ड को भी हटाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें