फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा बनियान गिरोह के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
भोलू गैंग के दो बदमाशों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के निर्देश पर रविवार की रात पुलिस अधीक्षक  शिवहरि मीना ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में कच्छा बनियान, बावरिया गिरोह एवं घुमंतू  जातियों के विरुद्ध अभियान चलाया। जगह-जगह छापेमारी की गई। इसमें कई संदिग्ध पकड़े गए। हलधरपुर थाना क्षेत्र में रात के लगभग डेढ़ बजे चार बाइकों पर सवार नौ संदिग्ध बदमाश पकड़े गए। जिनमें से एक के पास से एक तमंचा और पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस पकड़े गए सभी संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



बढ़ती चोरियों के देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने अपने नेतृत्व में खुद रात में गश्त किया और सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।  इस विशेष अभियान में 07 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 17 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार को भी गिरफ्तार किया गया।


साथ ही कई स्थानों पर छापेमारी कर कच्दा बनियान गिरोह को भी खंगाला गया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा तिराहे पर रविवार की रात लगभग डेढ़ बजे चार बाइकों पर सवार नौ संदिग्ध युवकों को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी सभी बलिया जनपद के बताए जा रह हैं। पुलिस इनकी जांच पड़ताल करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें