फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण में लाए सुधार नहीं तो कार्रवाई तय: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने सभी शिक्षकों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं किया जा रहा है, जो गाइडलाइन शासन द्वारा निर्धारित है उसके अनुसार ही शिक्षण कार्य करें। वे शिक्षण में सुधार के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यापकों द्वारा कक्षा एक से तीन तक आधारशिला, क्रियान्वयन एवं संदर्शिका के अनुसार शिक्षण कार्य न करना एवं कक्षा चार से आठ तक शिक्षण योजना एवं शिक्षक डायरी का प्रयोग न करने पर नाराजगी व्यक्त की।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने सभी शिक्षकों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं किया जा रहा है, जो गाइडलाइन शासन द्वारा निर्धारित है उसके अनुसार ही शिक्षण कार्य करें। आए दिन शिकायत मिल रही है कि आप लोगों द्वारा अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के लापरवाही से ही शिक्षा की गुणवत्ता धूमिल हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक शिक्षा व शिक्षा होती है जिसके अनुसार बच्चों का भविष्य निर्धारित होता है। यदि बच्चे का भविष्य खराब होता है तो कहीं न कहीं आप सबकी भी जिम्मेदारी मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा संबंधित एआरपी, एसआजी. सहित संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी एवं अध्यापकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कड़ा निर्देश दिया कि विद्यालयों का नियमित जांच करें जिस विद्यालय में लापरवाह अध्यापक मिले उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, साथ ही उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने विकास खंड के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के संबंधित अध्यापकों की बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं अन्यथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में जांच के दौरान कमियां मिलने पर शासन को अवगत कराते हुए आप की नियुक्ति तक समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय सहित संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त एआरपी, समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें