फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिजली व्यवस्था चरमराई, 10 घंटे भी नहीं हो पा रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लाॅक क्षेत्र के डाड़ी फीडर में आए दिन फाल्ट होने से कोपागंज कस्बा सहित दर्जनों गांवो में एक माहीने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बीते चार दिनों से स्थिति यह है कि 24 घंटे में केवल छह से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोपागंज कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डाड़ी और टड़ियांव दो विद्युत उपकेंद्रों ये बिजली सप्लाई होती है। डाड़ी फीडर से कोपागंज क़स्बा का आधे हिस्सा, सहरोज, डाड़ी, देवकली, विशुनपुर, कोपागंज देहात, लाड़नपुर, खुखुंदवा, जयरामगढ, रेवरीडीह समेत दर्जनों गांवों को सप्लाई मिलती है। लेकिन डाड़ी फीडर की मशीन खराब होने से बीते चार दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
रात के समय कुछ घंटों के लिए बिजली आती है फिर दिन भर गायब रहती है। इसके चलते कस्बा और आस-पास के गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।घर में पड़े विद्युत उपकरण शोपीस पड़े हुए हैं। इस बाबत एसडीओ दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि मशीन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही विद्युत सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें