फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रहे सीएम, साफ होने लगे फुटपाथ

Thu, 27 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले में आगमन को लेकर गुरुवार को नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का डंडा चला। देखते ही देखते फुटपाथ को साफ कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र में बुधवार को जिला प्रशासन ने माइक पर एनाउंसमेंट कराकर पटरी दूकानदारों को अतिक्रमण खाली करने के लिए आगाह किया। कुछ दूकानदारों ने अपनी अपनी दूकानें तो हटा ली, लेकिन कई ने फरमान की अवहेलना की।


 गुरुवार की सुबह एसडीएम सदर जगदंबा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू और सीओ सिटी अशोक कुमार यादव पीएसी और पुलिस के जवानों के साथ गाजीपुर तिराहे पर पहुंचे। नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन



 कार्रवाई के दौरान गाजीपुर तिराहा पर सड़क पर अवैध रूप से लगे बोर्ड, टीनशेड और सीमेंट सीट, बोर्ड को ध्वस्त कर दिया।  इस दौरान जिला अस्पताल के पास कई लोगों द्वारा नाले पर अवैध रूप से किए गए पक्के निर्माण को भी जिला प्रशासन ने ध्वस्त कराया।


 इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी काफी आक्रामक दिखे। वही,ं नाले पर अवैध रूप से रखे गए लोहे की गुमटियों को भी गिरा दिया गया। 31 अगस्त को कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें