फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अछार ने मुंशीपुरा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में शाट लगाता बल्लेबाज - फोटो : kargil news
विज्ञापन
नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान पर बृहस्पतिवार को शहीद भगत सिंह मेमोरियल पूर्वांचल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में अछार टीम ने मुंशीपुरा टीम को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल से पहले बृहस्पतिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल निजामुद्दीनपुरा भीटी और मुंशीपुरा के बीच हुआ, जिसमें मुंशीपुरा ने टॉस जीतने के साथ मैच भी अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल अछार और फेफना के बीच हुआ, जिसमें अछार ने फेफना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में अछार और मुंशीपुरा के बीच मैच खेला गया। अछार ने टॉस जीतकर मुंशीपुरा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

8 ओवर के मुकाबले में मुंशीपुरा 88 रन बना सकी, जिसमें राहुल ने 32 रन का अहम योगदान दिया। अछार की ओर से सत्यम और शिवप्रकाश को 1-1 विकेट मिला।
89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अछार टीम को मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर तक संघर्ष करना पड़ा। अंतिम 6 गेंदों में 14 रन की जरूरत थी, जिसे अछार ने 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। धीरज ने शानदार 45 रन का योगदान दिया। मुंशीपुरा की ओर से प्रिंस और इस्तियाक को 1-1 विकेट मिला।
इस तरह अछार ने 7 विकेट से फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच के हीरो धीरज रहे। वहीं प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी धीरज ही रहे, जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब सत्यम को मिला। आयोजनकर्ता के रूप में सभासद प्रतिनिधि विष्णु राजभर, वीरेंद्र भारद्वाज, घूरा भारद्वाज, अमित राजभर, अमित राय और धर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें