फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 936 रुपये प्रति बोरी का बीज 1050 रुपये में बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के भदसा स्थित राजकीय बीज गोदाम से शासन से निर्धारित प्रति बोरी बीज को अधिक दाम पर बेचने का किसानों ने आरोप लगाया है। 936 रुपये प्रति बोरी का बीज 1050 रुपये में बेचने का आरोप लगाकर किसानों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

किसानों ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। रबी की बुआई के लिए किसानों को राजकीय बीज गोदाम भदसा से बीज वितरित किया जा रहा है। शासन से निर्धारित रेट से अधिक दाम पर बेचे जाने से किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। किसानों का आरोप है कि सरकारी बीज गोदाम भदसा के प्रभारी नीरज गुप्ता के अधिक दाम पर बीज बेचने से किसानों में बहुत नाराजगी है।
इस संबंध में लैरोदोनवार की किसान संगीता सिंह, रामनवल सिंह, शिवाकांत सिंह, सोड़सर के कैलाश राय और धर्मेंद्र राय ने बताया कि करण वंदना (डीबीडब्ल्यू 187) गेंहू की कीमत सरकार ने 936 रुपया प्रति बोरी निर्धारित की है। एक बोरी में 40 किलो बीज है। लेकिन केंद्र प्रभारी मनमानी तरीके से प्रति बोरी के 1050 रुपये ले रहे हैं। इतना ही नहीं किसानों को बीज वितरण के दौरान अंगूठा लगाने के बाद मिलने वाली बिल भी नहीं दी जा रही है। किसान नेता देव प्रकाश राय, प्रधान लैरोदोनवार बच्चे लाल राजभर ने आरोप लगाया कि राजकीय बीज गोदाम से 15- 20 वर्षों में पहली बार नियम को ताक पर रखकर बीज दी जा रही है। मामले की जांच कराकर बीज गोदाम के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में शिकायत सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रकांत कुशवाहा, बीडीओ, कोपागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें