फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। सेमराजपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हलधरपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से चोरी किया गया चांदी का मुकुट पांच टुकड़ों में खंडित अवस्था में बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि बड़ागांव निवासी अवधेश कुमार यादव ने 18 जुलाई को पुलिस को सूचना दी थी कि 17 जुलाई की रात सेमराजपुर गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर प्रतिमा पर सुशोभित चांदी का मुकुट चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस को बृहस्पतिवार रात मुखबिर से आरोपी के हलधरपुर रेलवे स्टेशन के पास डीह बाबा मंदिर के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने रात करीब 10:25 बजे सेमराजपुर गांव निवासी दीपक खरवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें