फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पर खड़ी महिला से सोने की लॉकेट छीनकर भागने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
महिला के गले से झपट्टा मारकर लाकेट छीनने वाला गिरफ्तार अ​भियुक्त। - फोटो : हिसार में हुई बैठक में मौजूद जल संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं अधिकारी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डोडापुर मोड़ के पास से मंगलवार की सुबह पुलिस ने लैरो दोनवार निवासी सतीश कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बीते दिनोें महिला से लूट की प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी के पास से सोने की लॉकेट, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद हुई। सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर में शनिवार की सुबह 11:20 बजे बाइक सवार बदमाश ने लूट की घटना को अंजाम दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव निवासी रंभा भारती खालिसपुर स्थित निजी स्कूल में अभिभावकों की मीटिंग में गई थीं।
बैठक समाप्त होने के सुबह लगभग 11:20 बजे वह घर जाने के लिए खालिसपुर मेन रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया। उन्हें देखते हुए करीब 50 मीटर आगे निकल गया और फिर अचानक वापस लौटा। इससे पहले कि वो कुछ समझ पातीं, बाइक सवार उचक्के ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने का लॉकेट छीनकर मऊ की तरफ तेजी से भाग गया। सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से सतीश कुमार तक पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला के गले से झपट्टा मारकर लाकेट छीनने वाला गिरफ्तार अभियुक्त।- फोटो : हिसार में हुई बैठक में मौजूद जल संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं अधिकारी। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें