फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: असलहा दिखाकर चेन लूटने का अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने 16 अक्तूबर को मौर्या ट्रेडर्स के पास हुई सड़क पर लूट की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, तमंचा, 315 बोर की कारतूस और बाइक जब्त की गई।
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुरी थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी बबलू कुमार जायसवाल बाइक से 16 अक्तूबर को रास्ते में जा रही महिला से असलहा दिखाकर सोने की चेन छीन ली थी। प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी पंकज पाण्डेय की टीम ने अभियुक्त को इंदरपुर भलया गांव के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त बबलू कुमार पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वाराणसी और मिर्जापुर के विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज हैं। इनमें डकैती, चोरी, धोखाधड़ी एवं अन्य संबंधित धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें