शराब की दुकान से कुछ दूरी पर अचेत अधेड़ की मौत
मऊ के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया शराब की दुकान से 200 मीटर पश्चिम एक व्यक्ति गिट्टी पर अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मनोज चौहान (45) पुत्र पराग चौहान निवासी बनौरा थाना दक्षिण टोला शुक्रवार की से रात अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ प्रदीप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा कर स्थानीय पुलिस को सूचना भेज दी गई है।