UP Crime: नशीला पदार्थ सुंघाकर देह व्यापार और धर्म परिवर्तन के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फातिमा अस्पताल के अज्ञात व्यवस्थापक व पादरी सहित 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसी मामले में 18 जनवरी की सुबह निजामुद्दीनपुरा स्थित एक मकान से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो फातिमा अस्पताल के व्यवस्थापक व पादरी की भूमिका भी सामने आ गई।
पुलिस के मुताबिक, मामले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गालिबपुर निवासी लक्ष्मण गौतम, अभिषेक, उदयभान, रीता, डुमराव निवासी अमित कुमार सौरभ, शहर कोतवाली क्षेत्र के मुसरदह निवासी इंद्रजीत मौर्य, निजामुद्दीनपुर निवासी सविता, गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवत पाली निवासी संतोष साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।