फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाली 501 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में निकली तिरंगा यात्रा। छाया-पुन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ। स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 501 मीटर तिरंगा लंबी यात्रा निकाली। शुभारंभ गोरक्ष प्रांत के प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत मंत्री मयंक राय, अतिथि नीलम सर्राफ, प्रांत सहमंत्री शशिकांत मंगलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। यात्रा मऊ के जीवन राम छात्रावास मैदान से निकलकर प्रमुख मार्गों रेलवे क्रॉसिंग, सिंधी कॉलोनी, सदर चौक, गोलाबाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद से होते हुई मिर्जाहादीपुरा चौक पर प्रांत मंत्री के उद्बोधन के बाद संपन्न हुई। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान प्रांत सहमंत्री शशिकांत मंगलम, जिला प्रमुख डॉ. विशाल जायसवाल, विभाग संगठन मंत्री अमन गौर, जिला संयोजक अनन्या शर्मा, नगर मंत्री अविनाश गुप्ता, तिरंगा यात्रा संयोजक शुभम गुप्ता मोदी, सत्यम सिंह, जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र रही 301 मीटर तिरंगा यात्रा:
दोहरीघाट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से नगर में 301 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और नागरिक बंदे मातरम, भारतमाता की जय आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें