कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सहरोज में शुक्रवार देर शाम सोते समय आइटीआई के छात्र को सांप ने डस लिया। युवक ने नींद में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो सांप ने दुबारा उसे काटा इसके बाद जब वो उठा तो उसे इसकी जानकारी हुई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचते इससे पहले उसकी मौत हो गई।
ग्राम सभा सहरोज निवासी प्रमोद राजभर (19) 15 अगस्त की रात घर में चौकी पर सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सर्प ने डस लिया। बताया जा रहा है कि नींद में होने के कारण प्रमोद पहले नजरअंदाज कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद सर्प ने दोबारा सीने के पास डस लिया। दर्द से कराहते हुए शोर मचाने लगा। परिजन जाग गए और उसे तत्काल जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वहां परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कोपागंज थाना प्रभारी रवीन्द्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।