फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल पर आशा बहुएं, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 25 Oct 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने जातीं आशा कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आशा बहुओं ने तीन सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंची आशा बहुओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और चेताया कि यदि उनकी तीन सूत्री मांगे पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन


आल इंडिया आशा बहु कार्यकत्री कल्याण सेवा की जिलाध्यक्ष संध्या राय के नेतृत्व में आशा बहुएं जुलूस के रूप में कलेक्ट्रट पहुंची। कहा कि   उन्हें सरकार की ओर से महज आश्वासन ही मिलते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर सरकार ने अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की है।

बताया कि उन्हें इंसेंटिव के बजाए वेतन दिया जाए। वहीं कर्मचारी के तौर पर उन्हें सरकार मान्यता दे। साथ ही आशा को 20 विजिट पर 54 सौ से हटा कर एक निर्धारित वेतन की मांग की। इससे पहले सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में जिले के आशा बहुएं कलेक्ट्रट परिसर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करने के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। साथ चेताया कि यूनियन के  हड़ताल तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता।

प्रदर्शन करने वाले में कमला देवी, शांती देवी, छोहाड़ी देवी, रीता देवी, संगीता देवी, संध्या यादव, मंसा यादव, चिंतामणी, प्रतिभा देवी, सुशीला राय, दुर्गावति देवी सहित बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें