आप कार्यकर्ता विरोध दर्ज करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।इससे पहले आप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश सरकार की शराब नीति के खिलाफ था, जिसमें एक बोतल के साथ एक फ्री की पेशकश की जा रही है।
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं और समाज को नुकसान पहुँचा रही है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि शराब की बिक्री को नियंत्रित किया जाए और इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
पार्टी के नेताओं ने कहा कि ऐसे बंपर ऑफर समाज के नशे की समस्या को और बढ़ावा देंगे, जो पहले से ही गंभीर है।कहा कि असली शराब घोटाला उत्तर प्रदेश की प्रदेश सरकार में हुआ है, सरकार को समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, न कि शराब जैसे नशे के कारोबार से राजस्व जुटाने के प्रयास में।
विरोध प्रदर्शन में पुष्पेंद्र राणावत,कृष्णमोहन सिंह,मनोज कुमार,गुलशन सिन्हा,ऋषिकेश पांडे,रीता भारती,कमली देवी,प्रमोद कुमार,मो.अनवर,मुन्ना भारती आदि शामिल रहे।