बढुआगोदाम। नगरपालिका क्षेत्र के ताजोपुर वार्ड स्थित डुमरांव मोड़ पर सोमवार को नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की फोटो रखकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बुद्धि-शुद्धि हवन किया और मंत्री की सद्बुद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अधूरे कार्य पुरा नही होने पर नाराजगी जताई।
सोमवार को डुमरांव मोड़ पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने एक आचार्य के नेतृत्व में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की फोटो रखकर बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया साथ ही भगवान भोलेनाथ से मंत्री जी के लिए प्रार्थना भी किया। जिलाध्यक्ष ने नगरपालिका में व्याप्त भष्टाचार से नाराजगी जताया साथ ही हरदसपुर प्राचीन मंदिर शिव मंदिर पर मंत्री जी के आश्वासन के बाद भी स्ट्रीट लइट नहीं लगने और वीर रस के महाकवि पंडित श्याम नारायण पाण्डेय की मूर्ति के पास गंदगी की तरफ भी मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।